Home Miscellaneous Hindi मूल नागरिक भावना जो हर बच्चे मे हो

मूल नागरिक भावना जो हर बच्चे मे हो

मेरी 6 साल की भतीजी, जो की अमेरिका से आई है , चॉक्लेट के छिलके को हाथ मे रखे रखे हवाई अड्डे से घर तक लाई जब तक उसे कोई कूड़ा दान नही मिला | मैं आश्चर्यचकित थी | कूड़े को गाड़ी की खिड़की से बाहर फेकना कही ज़्यादा आसान था उसे घर पर लाने के बजाए | हम चाँदनी चौक गये और पूछिए मत की क्या हाल हुआ | उसे लगा भारत में शौचालय नही और वह बार बार पूछती रही की लोग सड़क पर क्यू थूक रहे हैं या खुले में शौच कैसे कर रहे हैं | मैने शर्म के मारे सर झुका लिया |

नागरिक भावना या इसके अभाव के कारण ही ऐसी परिस्थिति का सामना करना पड़ता है | यह हर माता–पिता की ज़िम्मेदारी है की वह एक आदर्श नागरिक के मूल्‍यो का महत्व बच्चो को समझाए |

**साफ सुथरा रखे **

शुरूवात अपने घर की सफाई से करें | बच्चे से उसका स्वयं का बिस्तर ठीक करवाने से या उनकी प्लेट रसोई में रखवाने इत्यादि से उन्हे समझ आएगा की सफाई ही भक्ति है | बच्चे को समझाए की चुकी और लोग अपने आस पास गंदगी करते है इसका मतलब ये नही की उसे भी गंदगी करनी चाहिए |

**इज़्ज़त **

आज कल बच्चो में हिंसात्मक प्रवत्ति का प्रभाव है | मैं सोच भी नही सकती थी की मुझे अपने आस पास के बच्चो को शिष्टाचार से बात करना सीखना पड़ेगा | बच्चे को बडो का आदर करने के साथ साथ घर में काम करने वाले नौकर नौकरानी, सफाई कर्मचारी , सुरक्षा कर्मी  से अदब से बात करना सिखाए |

** धर्म को दूर रखें **

बच्चे बहुत नादान होते है हमारे देश की धार्मिक और सांस्कृतिक भिन्नता को समझने के लिए | उन्हे हर तरह के लोगो के साथ घुलने मिलने को प्रोत्साहित करें और पक्षपात से दूर रखें | उन्हे भारत में मनाए जाने वाले हर पर्व के बार में बताए जिससे उन्हे सकारात्मक अंतर पता रहें |

** नियम और क़ानून **

माता पिता स्वयं लाल बत्ती पर सड़क पार ना करें, वह भी तब जब आपके बच्चो को विद्यालय में यातायात नियम सिखाए जा रहे हो | एम्बुलेंस को रास्ता दे कर और विद्यालय और अस्पताल के पास हॉर्न ना बजा कर एक अच्छे नागरिक होने का परिचय दे |

नागरिक आचरण बहुतायत नही सिखाए जाते | यह निरंतर अवलोकन से सीखे जाते है | बच्चे बहुत गौर से अवलोकन करते है और फिर उसी तरह सीखते है | “जैसे आप, वैसे हम” यही उनका मानना होता है |
एक बेहतर नागरिक बनकर आदर्श माता पिता बने और अपने परिवार और देश का विकास होते देखें |

Related articles

Kids ride-on car under ₹2000: Complete Buying Guide
Kids ride-on car under ₹2000: Complete Buying Guide

Buying a ride-on car for your child can be exciting—but it can also get expensive quickly. If you’re looking for a kids ride-on car under ₹2000, you can still find safe and fun options that offer great value.

Read More
Diaper Prices Explained: How to Find the Best Value Across Pack Sizes
Diaper Prices Explained: How to Find the Best Value Across Pack Sizes

Diapers are one of the most essential baby-care products—and also one of the biggest recurring expenses for parents. From newborn stage to toddler years, diaper usage can stretch across 2–3 years, making diaper prices a major consideration for families.

Read More
How to Use LuvLap Electric Breast Pump: A Step-by-Step Guide
How to Use LuvLap Electric Breast Pump: A Step-by-Step Guide

Motherhood comes with beautiful moments—and real challenges. Whether you’re returning to work, need flexibility, or want your baby to receive breast milk even when you’re away, a breast pump can be a very useful gadget to have.

Read More