Home Miscellaneous Hindi डाँट मे भी होना चाहिए आपका प्यार!

डाँट मे भी होना चाहिए आपका प्यार!

डाँट मे भी होना चाहिए आपका प्यार!

एक बच्चे की नज़र से देखेंगे, तो आपका गुस्सैल चहेरा आपको रक्षसीय दिखाई पड़ेगा! कभी जाने अंजाने मे कहीं आप इस दैत्य का रूप तो धारण नही कर लेते?

माँ बाप बनना और उससे जुड़ी ज़िम्मेदारियाँ निभाना, बच्चों को संभालना, कोई बच्चों का खेल नही है| एस सफ़र मे ऐसे कई मौकें आएँगे जहाँ आप आपना धैर्या खो देंगे, मगर एक बात का धान रखें कि आप उनको डिसिप्लिन करने मे एक दैत्य का रूप ना धारण कर ले!

बच्चे माँ-बाप का व्यवहार, उनका बॉडी-लॅंग्वेज का अनुसरण करते है, उनसे बहुत कुछ सीखते हैं| हम उनके मानसिक प्रवृत्ति और विकास का अहम अंग हैं|

बहुत सी ऐसे बातें है जो हम रोज़-मर्रा बिना ज़्यादा सोचे बच्चों से कह देते हैं जिनका उनके उपर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है| जैसे की

– उनके हमारी बात ना मानने पर चिल्ला कर डाँट देना

– उन्हे काल्पनिक चीज़ों से डराना (खा लो वरना फलाना बूढ़ा आ जाएगा!)

– उनकी निंदा करना दूसरे बच्चों के साथ उनकी तुलना करना

यह सारी बातें एक बच्चे की मानसिकता और पर्सनॅलिटी को प्रभावित करती हैं|

ऐसा तो हो नही सकता की माँ-बाप आपने बच्चों को डाँट ना लगाए, मगर जब भी लगाएँ, ध्यान रखें की आपकी डाँट में आपका प्यार हमेशा शामिल हो| अपनी डाँट को दुत्कार में ना बदलने दें| आपकी कही हुई हर बात आपके बच्चो को आजीवन याद रहेगी, एसलिए उनके साथ कटु वचन ना बोलें|

एस बात को ना भूलें कि, जो बदलाव आप अपने बच्चे मे प्यार से ला सकते है, वो कभी भी डाँट से नहीं आ सकता| माँ-बाप का सबसे ज़रूरी फ़र्ज़ बच्चो को प्यार देना और प्यार करना सिखाना होता है|

वो बच्चे जो आपने माता पिता से डारते हैं, उन्हे बड़े होकर दूसरों पर भरोसा करने में मुश्किल होती| वो अपनी भावनाओं को अपने भीतर क़ैद रखते हैं और विस्फोटक तरीके से उसे व्यक्त करते हैं|

अपने बच्चे का निंदक ना बनें, उनकी छोटी-बड़ी कामयाबी को सारहायें, उन्हे कम डाँट लगायें, समझाएं ज़्यादा, और अपने मम्ता भरे चहेरे पे दानवता की परछाई ना पड़ने दें|

अपने बच्चे को एक सशक्त एनसान बनने मे उसके हमराही बनें, याद रखें आपकी डाँट में भी आपका प्यार झलकना चाहिए!

Related articles

Kids ride-on car under ₹2000: Complete Buying Guide
Kids ride-on car under ₹2000: Complete Buying Guide

Buying a ride-on car for your child can be exciting—but it can also get expensive quickly. If you’re looking for a kids ride-on car under ₹2000, you can still find safe and fun options that offer great value.

Read More
Diaper Prices Explained: How to Find the Best Value Across Pack Sizes
Diaper Prices Explained: How to Find the Best Value Across Pack Sizes

Diapers are one of the most essential baby-care products—and also one of the biggest recurring expenses for parents. From newborn stage to toddler years, diaper usage can stretch across 2–3 years, making diaper prices a major consideration for families.

Read More
How to Use LuvLap Electric Breast Pump: A Step-by-Step Guide
How to Use LuvLap Electric Breast Pump: A Step-by-Step Guide

Motherhood comes with beautiful moments—and real challenges. Whether you’re returning to work, need flexibility, or want your baby to receive breast milk even when you’re away, a breast pump can be a very useful gadget to have.

Read More