Mumpa
Learn

Curated baby products for new parents

Mumpa

स्तन-पान कराने वाली माँ के लिए उपयुक्त भोजन

स्तन-पान कराने वाली माँ के लिए उपयुक्त भोजन

अक्सर प्रसव के बाद नयी माँ अपनी सास या माँ से यह ज़रूर सुनती है की वह जो कुछ भी खाती–पीती है उसका सीधा प्रभाव नवजात शिशु के स्वास्थ्य पर पड़ता है | जन्म के पहले छः माह तक माँ का दूध ही बच्चे को पूर्ण पौशण देता है | इसमे एंटीबॉडी होती है जो बच्चे को रोग से लड़ने की ताक़त देता है और प्रतिरक्षक को मज़बूत बनता है | यह बच्चे को बीमारियो से भी बचाता है | यहा कुछ नुस्खे है ऐसी माँ के लिए जिससे वह स्तन्यस्त्रावण (स्तन मे दूध का उत्पाद) बढ़ा सके, अपने  दैनिक भोजन में इन चीज़ो को शामिल कर कर :-

**जीरा के दाने** : मेरी माँ जीरे के दानो को भुन कर पीस लेती थी, और फिर उन्हे दाल और सब्ज़ियो मे मिला देती थी. यह बदहज़मी को भी कम करता है |

** सौंफ के दाने** : बहुत सी महिलाए सौंफ के गर्म पानी को भोजन के साथ, अपने पेट को आराम देने और स्तन्यस्त्रावण के लिए पीती है

** दूध ** : दिन में दो बार दूध पिए|

** दाल और सब्ज़ियाँ**: पालक, मेथी , गाजर, स्तन्यस्त्रावण के लिए बहुत कार्यशील होती है | दाल प्रोटीन और फाइबर से युक्त होती है जो की माँ के लिए आवश्यक है |

**ड्राइ फ्रूट्स और मेवे** : खजूर, अंजीर, आँखरौट, बादाम, पिसता और खूबानी पोषण के अच्छे स्त्रोत है|

**धनिया ** सब्ज़ियो और डाल पर ताज़ी धनिया पत्तियों को डाले | इससे ना की सिर्फ़ स्वाद बढ़ता है बल्कि स्तन्यस्त्रावण भी बढ़ता है|

** गोश्त और पोल्ट्री उत्पाद** अंडा, मुर्गी का गोश्त प्रोटीन के स्त्रोत है, अपने भोजन में उबले हुए अंडे और मुर्गी का गोश्त शामिल करें|

याद रखें, एक माँ का आहार पौष्टिक और संतुलित होना चाहिए जिससे स्तन के दूध की मात्रा बढ़ती रहे | अपने शरीर और मन को आराम देने के लिए व्यायाम करें | शिशु को स्तनपान करते वक़्त उसे जाने, यह एक विशेष समय है |

अंत मे बस यह ध्यान रखें की अपनी माँ और सास की बातों को माने | घरेलू नुस्खे अक्सर आधुनिक उपचार से भी बेहतर हो सकते है |

Share:

Related articles

रंगो का मनोरंजन बच्चो के संग

रंगो का मनोरंजन बच्चो के संग

चित्रकला और रंगो से प्रेम बच्चो मे सहजत: आ जाता है | क्रेयान्स और पेन्सिल को पकड़ना उन्हे बेहद पसंद होता है और आमतौर पर उनकी पहली कलाक्रति घर की दीवाल पर ही होती है| इस क्रिया से बच्चे की कल्पनात्मक शक्ति बढ़ती है और उसे खुद को अभिव्यक्त करने मे मदद मिलती है | […]

अपने बच्चे की सरहाना के सकारात्मक प्रभाव

अपने बच्चे की सरहाना के सकारात्मक प्रभाव

मैने कहीं पढ़ा है कि जब आप छोटे बच्चों की सरहाना करते हैं तो, यह उन्हे स्वयं को महत्वपूर्ण होने का विश्वास देता है और उन्हे चीज़ों को अच्छी प्रकार से करने के लिए प्रोत्साहित करता है. कई बार मैं इसी उधेड़  बुन में होती हूँ कि मैं अपने बेटे को याद दिलाऊं कि उसने […]

आपके बच्चों को नर्सरी राइम्स कैसे सिखाई जाए

आपके बच्चों को नर्सरी राइम्स कैसे सिखाई जाए

मेरा बेटा सात साल का है,फिर भी रातको सोते समय उसे मेरी थोड़ी सी मदद की ज़रूरत होती थी और जो बात सबसे पहले मेरे दिमाग़  में आई वह थी .राइम्स का,जिसे हम सभी ने साथ में सीखा.   . वह सुनकरसीखने वालों में से एक था. और इसलिए वह दिनभर अपना पसंदीदा संगीत सुनते […]