Mumpa
Learn

Curated baby products for new parents

Mumpa

उँगलियों से चम्मच तक : चम्मच का उपयोग सीखना

उँगलियों से चम्मच तक : चम्मच का उपयोग सीखना

अल्लादीन के चिराग़ की तरह एक दिन  मेरे बच्चे ने मेरे हाथ में चम्मच को खोज लिया, जब कि वो रोज़ाना इसी से खाना खा रहा था! अचानक ही आत्मनिर्भर विचाारक ने ये सोच लिया कि अब वह एक बड़ा लड़का है और वह अब माँ के हाथ से खाना नहीं खाएगा. घबराकर मैने उसके हाथ से चम्मच खींच लिया जो कि ठीक नहीं था वह गुस्सा था, ज़िद्द उसके चेहरे से टपक रही थी. जब तक मैने उसे चम्मच से खेलने नहीं दिया उसने दूसरा नीवाला लेने से इनकार कर दिया था. बच्चे और गंदगी के बीच में फँसी, मैं जानती थी कि वह यह कर लेगा और जैसे ही यह विचार मेरे  मन में आया, मेरे भीतर का रचनात्मक कलाकार जाग उठा.

खरीदारी: एक पॅक पहली बार उपयोग होने वाले चम्मच, वॅक्यूम तले वाले  बोवल /प्लेट्स और अन्य उपयोगी सामान.

चिपचिपे पदार्थ भी उपयोगी होते हैं: हालाँकि यह सुनने में स्वादिष्ट नहीं लगते हैं फिर भी चिपचिपेचावल,गाड़ा दही और पॉरिड्ज बहुत अच्छे शुरुआती खाने होते हैं. हालाँकि वो चम्मच से खाना उठानानहीं जानता था,फिर भी वो चम्मच डुबो के जो भी खाना चिपक के आ जाता था, वही चाट लेता था.

गंदगी अच्छी होती है: यह मेरा नया मंतरा था, यदि मुझे उंगलियों से चम्मच तक की यात्रा पूरी करनीथी.वो दोनो हाथों का इस्तेमाल करता था, वो दूसरे सिरे से चम्मच पकड़कर कटोरी का सारा खाना ज़मीनपर गिरा देता था. पर जैसा की कहा जाता है की आप ग़लतियों से ही सीखते हैं.

खाने का समय खेलने का समय है: हमारे खास खाने के समय में होता था ‘बाँटो और खाओ’ जहाँ वो मुझेदो तीन बार खिलाता था जिससे की वो थोड़ी मदद से सही तरह से खाना सीख जाए.

सारी तय्यारी के बाद अब मेरा काम था की आराम से बैठा जाए: होशियार बच्चा चम्मच कटोरी में व्यस्तथा.

Share:

Related articles

रंगो का मनोरंजन बच्चो के संग

रंगो का मनोरंजन बच्चो के संग

चित्रकला और रंगो से प्रेम बच्चो मे सहजत: आ जाता है | क्रेयान्स और पेन्सिल को पकड़ना उन्हे बेहद पसंद होता है और आमतौर पर उनकी पहली कलाक्रति घर की दीवाल पर ही होती है| इस क्रिया से बच्चे की कल्पनात्मक शक्ति बढ़ती है और उसे खुद को अभिव्यक्त करने मे मदद मिलती है | […]

स्तन-पान कराने वाली माँ के लिए उपयुक्त भोजन

स्तन-पान कराने वाली माँ के लिए उपयुक्त भोजन

अक्सर प्रसव के बाद नयी माँ अपनी सास या माँ से यह ज़रूर सुनती है की वह जो कुछ भी खाती–पीती है उसका सीधा प्रभाव नवजात शिशु के स्वास्थ्य पर पड़ता है | जन्म के पहले छः माह तक माँ का दूध ही बच्चे को पूर्ण पौशण देता है | इसमे एंटीबॉडी होती है जो […]

अपने बच्चे की सरहाना के सकारात्मक प्रभाव

अपने बच्चे की सरहाना के सकारात्मक प्रभाव

मैने कहीं पढ़ा है कि जब आप छोटे बच्चों की सरहाना करते हैं तो, यह उन्हे स्वयं को महत्वपूर्ण होने का विश्वास देता है और उन्हे चीज़ों को अच्छी प्रकार से करने के लिए प्रोत्साहित करता है. कई बार मैं इसी उधेड़  बुन में होती हूँ कि मैं अपने बेटे को याद दिलाऊं कि उसने […]