MumpaActivity : अंको का खेल

Mumpa

अक्सर हम असमंजस मे होते है की घर पर बच्चो के साथ किस प्रकार की गतिविधिया करी जाए | आपके लिए यहा एक मज़ेदार गतिविधि है जिससे आपके बच्चो को अंको को सीखने मे मदद मिलेगी और आप भी अपने बच्चो के साथ कुछ सार्थक समय बिता पाएँगे |
बच्चे (और कुछ माता-पिता भी ) अंको को सीखने मे संकोच करते है, लेकिन गिनती एक मज़ेदार तरीके से भी सीखी जा सकती है | यह है एक मज़ेदार तरीका उसे सीखने का –

https://www.youtube.com/watch?v=KGMU_721BVs?rel=0

गतिविधि :- अंको का खेल

समय सीमा : 10 मीं

उम्र :- 2 या 2 वर्ष से अधिक

ज़रूरी चीज़ें :- चुंबकीय अंक

तैयारी : चुंबकीय अंको को फ्रिज या किसी कैनवास पर अनियमित रूप से लगा दे |

बच्चा क्या करेगा :- बच्चे से अंको को गिनती मुताबिक नियमित रूप से लगाने को कहे जैसे 1-

2-3 जहा तक वो गिन पाए | बड़े बच्चो से अंको को उल्टे क्रम से लगाने को कहे जैसे 5-4- 3-

2-1 |

बच्चो से करे ये सवाल :-

3 के बाद क्या संख्या आती है ?

7 के पहले कौन सा अंक आता है ?

बच्चा क्या सीखता है :- अंको का सही क्रम |


WHAT DO YOU THINK?

1 comment
Sort by Oldest
  • Oldest
  • Newest
  • Popularity
X close